दुर्ग
नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पार्षदों की जिलाधीश से सौजन्य मुलाकात
01-Jan-2023 4:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
उतई,1 जनवरी। नगर पंचायत उतई के अध्यक्ष डिकेन्द्र हिरवानी एवं पार्षदों द्वारा जिलाधीश से सौजन्य मुलाकात कर नगर में प्रस्तावित पालिका बाजार, केंद्रीय सहकारी बैंक के लिए जमीन, एवं अन्य सरकारी जमीन का अधिपत्य नगर पंचायत उतई के नाम करने, एवं प्रस्तावित बाई पास का मुआवजा राशि जल्द हितग्राहियो को आबंटन करने एवं जल आवर्धन योजना अंतर्गत पुरई खमरिया रेलवे लाइन के पास पाइप लाइन कार्य जल्द पूरा करवाने हेतु ज्ञापन दुर्ग कलेक्टर को दिया गया। जिस पर दुर्ग कलेक्टर द्वारा जल्द ही इन कार्यो को कराने का अश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने प्रमुख रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष डिकेन्द्र हिरवानी,उपाध्यक्ष रविन्द्र वर्मा, लोकनिर्माण प्रभारी तोषण साहू, पार्षद राकेश साहू, सुरता सिंग गढ़े, प्रह्लाद वर्मा, बिरेन्द्र गोस्वामी एल्डरमेन प्रेमनारायण साहू उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे