दुर्ग

छत्तीसगढ़ प्रवर्तक गुरुदेव रतन मुनि महाराज का देवलोक गमन
01-Jan-2023 4:04 PM
छत्तीसगढ़ प्रवर्तक गुरुदेव रतन मुनि महाराज का देवलोक गमन

सकल जैन समाज में शोक की लहर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 1 जनवरी।
छत्तीसगढ़ प्रवर्तक गुरुदेव रतन मुनि महाराज का शनिवार की सुबह देवलोक गमन हो गया। यह खबर सकल जैन समाज के लोगों तक पहुंचने से शोक की लहर दौड़ उठी। फ लस्वरुप जय आनंद मधुकर रतन भवन बांधातालाब दुर्ग में सकल जैन समाज के लोग श्रद्धासुमन अर्पित करने बड़ी संख्या में जुटे। विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, आरएन वर्मा, सांसद विजय बघेल, पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफ ना के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि जय आनंद मधुकर रतन भवन पहुंचे और अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।

दोपहर बाद छत्तीसगढ़ प्रवर्तक गुरुदेव रतन मुनि महाराज की जय आनंद मधुकर रतन भवन बांधातालाब से बैकुंठी यात्रा निकाली गई। बैकुंठी यात्रा के दौरान गुरुदेव रतन मुनि के दर्शन के लिए जैन समाज के लोंगों की बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी। यह बैकुंठी यात्रा आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए मंगल साधना केन्द्र मंगलम बीएमवाय चरोदा के लिए रवाना हुई। यहां गमगीन माहौल के बीच गुरुदेव रतन मुनि महाराज का दाह संस्कार किया गया।

मंगल साधना केन्द्र मंगलम बीएमवाय चरोदा में समाज ने गुरुदेव रतन मुनि महाराज का समाधि स्थल बनाने का निर्णय लिया है। छत्तीसगढ़ प्रवर्तक पूज्य गुरुदेव रतन मुनि महाराज के देशभर में अनुयायी है। वे पिछले 3 वर्षों से दुर्ग के आनंद मधुकर रतन भवन बांधा तालाब में विहार कर रहे थे। उन्होने दो चातुर्मास भी किए है। उनके देवलोक गमन पर ओसवाल जैन समाज के अलावा जैन समाज के अन्य व्यवसायियों ने शनिवार को अपनी प्रतिष्ठानें बंद रखी। ओसवाल पंचायत दुर्ग के अध्यक्ष गौतम बोथरा, निर्मल बाफ ना, जसराज पारख, नेमीचंद नहार, पदम बड़रिया, ज्ञानचंद कोठारी, संतोष लोढ़ा के अलावा सकल जैन समाज लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
 


अन्य पोस्ट