दुर्ग

मानव सेवा कर नए साल एवं सेवा कार्य के 6वें वर्ष के प्रवेश का स्वागत
01-Jan-2023 2:48 PM
मानव सेवा कर नए साल एवं सेवा कार्य के 6वें वर्ष के प्रवेश का स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 1 जनवरी।
समाजवादी विचारधारा का जन्म ही समाज के निराश्रित एवं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को भी वह सुख सुविधाएं पहुंचाने के लिए हुआ है, जिनसे अभी तक वह अछूता रहा है। एक सच्चे सामाजिक कार्यकर्ता का एकमात्र धर्म मानवता व सेवा होता है।

इन्ही बातों को आत्मसात करते हुए जन समर्पण सेवा संस्था दुर्ग द्वारा 6 साल पूर्व 1 जनवरी 2017 से अनवरत प्रतिदिन गरीब, असहाय, अनाथ एवं विकलांग जनों को नि:शुल्क भोजन वितरण कर रही है। जिसमे प्रतिदिन लगभग 100 से 150 लोगो को दुर्ग रेल्वे स्टेशन में रात्रि 8 बजे भोजन कराया जाता आ रहा है। शहर में कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए, एक मात्र यही उदेश्य को लेकर विगत 6 सालों से जन समर्पण सेवा संस्था कार्य कर रही है। उसी सोच एवं उद्देश्य में संस्था द्वारा प्रतिदिन दुर्ग शहर के विभिन्न स्थानों में जाकर गरीब,असहाय, विकलांग, जरूरतमंदों को खोज कर रात्रि में भोजन करा रही है, साथ ही साथ जरूरतमंदों को उनकी आवश्यकता की वस्तु नि:शुल्क वितरण कर रही है। जन समर्पण सेवा संस्था के इस कार्य को अनवरत 6 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संस्था द्वारा विशेष आयोजन किया गया।

संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी ने बताया कि संस्था द्वारा 31 दिसंबर साल के अंतिम दिवस मानव सेवा का कार्य करके साल की बिदाई की गई, जिसमें प्रात: 10 बजे से शाम 4 बजे तक शहर के 90 से अधिक गरीब, असहाय एवं जरूरतमंदों को इस ठिठुरती ठंड से बचने के लिए कंबल का वितरण किया गया। संध्या 5 बजे बजे जुनवानी रोड में अनाथ वृद्धजनों के रमसीला की कुटिया में सभी वृद्धजनों को नास्ता कराया गया एवं सभी को 15 दिन के सूखे नास्ता का वितरण किया गया, जिसमें नमकीन, मिष्ठान एवं तोष का वितरण किया गया। रात्रि 8 बजे प्रतिदिन की तरह साल के अंतिम दिवस भी दुर्ग रेलवे स्टेशन में 150 से अधिक जरूरतमंदों को भोजन के साथ साथ मिष्ठान एवं नमकीन वितरण किया गया।
1 जनवरी को साल के प्रथम दिवस का स्वागत एवं संस्था के 7 वें वर्ष के प्रवेश पर जरूरतमंद बच्चों को कॉपी, पेन, बिस्किट का वितरण किया जाएगा।

1 जनवरी को भी रात्रि 8 बजे जरूरतमंदों को भोजन वितरण करके गया। संस्था के 6 वर्ष पूर्ण होने पर 6 केक काटकर जरूरतमंदों को केक, मिष्ठान, नमकीन, भोजन, बिस्किट एवं जरूरत की सामग्री वितरण करेंगे।
सेवा कार्य में प्रकाश कश्यप, शिशुप्रताप शुक्ला, आशीष मेश्राम, सुजल शर्मा, मृदुल गुप्ता, राजेन्द्र ताम्रकार, दद्दू ढीमर, अ तर खान, हरीश ढीमर, शिबू खान, रुपल गुप्ता, महेश गुप्ता एवं अन्य सदस्य गण उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट