दुर्ग

डिवाइडर से टकराकर मोटरसाइकिल सवार तीन युवक घायल
01-Jan-2023 2:37 PM
डिवाइडर से टकराकर मोटरसाइकिल सवार तीन युवक घायल

एक घायल जिला अस्पताल में भर्ती, दो को किया गया रायपुर रेफर

दुर्ग, 1 जनवरी। मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे तीन युवक डिवाइडर से टकराकर घायल हो गए। तीनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया, जहां से दो घायलों को रायपुर के हॉस्पिटल में रेफर किया गया है। मोहन नगर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बीती रात लगभग 12 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर धमधा रोड से ग्रीन चौक की ओर जा रहे तीन युवक डिवाइडर से जा टकराए। इससे मोटरसाइकिल पल्सर पर सवार गिरधारी नगर निवासी हरिओम शर्मा, गिरधारी नगर दुर्ग निवासी अल्ताफ खान तथा गया नगर निवासी रोशन साहू को सिर, हाथ, पैर आदि में चोंट आई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी मौके पर 112 की टीम ने पहुंचकर गंभीर रूप से घायल हुए युवकों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती किया। शनिवार की सुबह दो घायलों को रायपुर रेफर किया गया है वहीं एक घायल का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक वाहन की गति तेज थी इसके कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 


अन्य पोस्ट