दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 31 दिसंबर। वार्ड क्रमांक 23 के पार्षद एवं निवासियों के आग्रह पर दीपक नगर स्थित रेवा तालाब हेतु विधायक अरुण वोरा ने 10 लाख की राशि स्वीकृत की। शुक्रवार को वोरा निवास पर वार्ड वासियों ने उनसे मुलाकात कर अपनी पीड़ा बताई की वार्ड में एक मात्र निस्तारी हेतु तालाब है, जो की गंदा पानी की वजह से लोगों के चर्म रोग से पीडि़त होने का कारण बन रहा है।
वार्ड के लोगों ने वोरा से अनुरोध किया कि पेवेरब्लॉक, ओपन जिम व रौशनी हेतु लाइट लगाने की मांग की जिसको अरुण वोरा ने वार्डवासियों के अनुरोध पर स्थल का निरीक्षण कर हनुमान मंदिर व शीतला मंदिर में पूजा अर्चना भी की। तालाब का निरीक्षण कर सम्बंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देश देते हुए राशि का जनहित में सदुपयोग करने कहा जिससे दीपक नगर वार्ड के निवासियों की निस्तारी की समस्या का समाधान होने के साथ ही ओपन जिम व प्रकाश व्यवस्था से स्वास्थ्य लाभ एवं सुरक्षित स्वच्छ वातावरण भी मिल सके। लोगों ने उनका आभार व्यक्त किया।
वार्ड के प्रमुख रूप से राजकुमार पाली प्रवक्ता सुशील भारद्वाज, वार्ड पार्षद मीना सिंह, फर्निश शर्मा, राजकुमार , अजय साहू, राहुल अग्रवाल राजेंद्र दास महंत, दिलीप साहू, भानु प्रताप साहू, राजकुमार सिंह, आत्माराम देव कुमार, राजपूत राज कुमार, गुड्डू मंगल राजपूत, विक्रम सारथी, सागर कुमार, उमरे लखपति, अजय साह,ू कुंभ लाल, प्रकाश ठाकुर, राजकुमार निर्मलकर, बाना ठाकुर, किशोर राजपूत, खुर्रम खान, विश्वकर्मा विक्की निर्मलकर, दाव निर्मलकर, हरिशंकर निर्मलकर, रामचरण निर्मलकर, चामरू ओमप्रकाश विश्वकर्मा, दीपक साहू ,सागर साहू, मुकेश निर्मलकर आदि उपस्थित थे।