दुर्ग

भारती विवि में ऑनलाइन राष्ट्रीय वेबिनार
30-Dec-2022 3:32 PM
भारती विवि में ऑनलाइन राष्ट्रीय वेबिनार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग,30 दिसंबर।
भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग में जैवविविधता, जलवायु परिवर्तन और पोषण विषय पर ऑनलाइन राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित किया गया। इस वेबिनार में रिसोर्स पर्सन के रूप में आईक्यूएसी प्रकोष्ठ के निदेशक डॉ. रामासामी राजेश कुमार ने अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि संतुलित पर्यावरण के लिए जैवविविधता बहुत आवश्यक है। उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग से उत्पन्न खतरों के बारे में बताया। साथ ही बच्चों के संतुलित पोषण आहार पर भी अपने विचार रखे। 

इस अवसर पर विवि के कुलाधिपति सुशील चन्द्राकर ने वर्तमान में स्वास्थ्य संबंधी समस्या और बिगड़ती जैवविविधता पर मार्गदर्शन किया। विवि के कुलपति डॉ. एच. के. पाठक ने  स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी समस्याओं के निदान और सरकार द्वारा इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला।  कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र कुमार स्वर्णकार ने नवजात शिशुओं के बढ़ते हुए पोषण संबंधी बीमारियों और ग्लोबल वार्मिंग से होने वाले गंभीर परिणामों पर अपने विचार व्यक्त किए। 

इस वेबिनार की आयोजन सचिव सहायक प्राध्यापक सपना पाण्डेय थीं। इस आयोजन में डॉ. प्रतिभा कुरूप, डॉ. स्मृति खारा, डॉ. रेणु वर्मा और राजलक्ष्मी का विशेष योगदान रहा। इस वेबिनार में भारती विवि के अलावा अन्य विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों के शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने सहभागिता की।  

 


अन्य पोस्ट