दुर्ग

छातागढ़ गौशाला पहुंच विश्व ब्राह्मण समाज ने की गौ सेवा भक्ति भाव से किया हनुमान चालीसा का पाठ
30-Dec-2022 3:29 PM
छातागढ़ गौशाला पहुंच विश्व ब्राह्मण समाज ने की गौ सेवा भक्ति भाव से किया  हनुमान चालीसा का पाठ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 30 दिसंबर। गोसेवा हिंदू धर्म में सर्वोच्च सेवा जाती है। स्वयं भगवान कृष्ण भी गोसेवा किया करते थे। प्राचीन धार्मिक ग्रंथ हो या आधुनिक विज्ञान गौ माता की अद्भुत प्राकृतिक औषधीय स्वास्थ्यवर्धक उपयोगिता को स्वीकार करता है। विश्व ब्राह्मण समाज दुर्ग-भिलाई की महिला पदाधिकारियों द्वारा छतागढ़ दुर्ग की गौशाला में गौ माता की सेवा और हनुमानजी की आराधना का मंगलवार को किया गया। 

समाज की नारी शक्तियों ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का संगीतबद्ध भक्तिमय पाठ किया। गौ माता के सम्मुख भक्ति भाव से सुंदरकांड रामायण की आरती हनुमान चालीसा, हनुमान की आरती की गई। पूरी गोशाला ईश्वरी वातावरण भक्ति में नारों से गूंज उठी भक्ति भाव से गौ माता का पूजन किया गया उन्हें साड़ी चुनर और श्रृंगार सामग्री ओढाई गई। गाय माता के लिए फल गुड़ चने अपने हाथों से महिलाओं द्वारा खिलाए गए और मूंग दाल की खिचड़ी चारे में मिलाकर गौ सेवा का वितरित की गई गौ सेवा का अद्भुत सुखदायक वातावरण निर्मित हुआ चाहूं और छोटी-छोटी गईया और भगवान श्री कृष्ण के भजन गूंज उठे। गौ माता की सेवा करने वाली संस्था के सभी सदस्यों का भी स्वागत किया गया उन्हीं के साथ सामूहिक रूप से भोजन का आनंद लिया गया। सभी महिलाओं ने घरों के आसपास रहने वाली गौ माता की सेवा का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम में विश्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष बसंत शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष कमल शर्मा, महिला समाज दुर्ग इकाई की अध्यक्ष किरण शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर विश्व ब्राह्मण समाज दुर्ग-भिलाई के सभी महिला पदाधिकारी अनु शर्मा, रजनी पंडा, संगीता शर्मा, क्षमा शर्मा, रश्मि पुरोहित, सारिका शर्मा, ज्योति मिसर, मिथिला शर्मा, पूजा शर्मा, रेखा फूलबाज, प्रभा शर्मा, श्रद्धा शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रही।

 


अन्य पोस्ट