दुर्ग

खालसा स्कूल में वार्षिक खेलकूद समारोह
29-Dec-2022 3:32 PM
खालसा स्कूल में वार्षिक खेलकूद समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 29 दिसंबर।
खालसा पब्लिक हायर सेकण्डरी स्कूल के वार्षिक खेलकूद समारोह का समादकूल ग्राउण्ड में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खालसा स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष रजिन्दर पाल सिंह भाटिया थे। अध्यक्षता खालसा एजुकेशन सोसायटी के वाइस चेयरम तरसेम सिंह ढिल्लो ने की।

कार्यक्रम का आरंभ बच्च्चों द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट से हुआ। इसके पूर्व मंच पर से विद्यार्थी जीवन में खेलकूद के महत्व पर प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न नृत्यों के साथ सिक्ख मार्शल आर्ट गतका की प्रस्तुति को भरपूर प्रशंसा मिली। स्पोट्र्स फ्लैग फहराने के साथ शांति के प्रतीक कबूतर आकाश में छोड़े गये। खेलकूद में भाग लेने वाले बच्चों को स्पोर्टस ओथ दिलवाई गई।
इस अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव को रेखांकित करते हुए वन्दे मातरम प्रस्तुति को दर्शकों ने अत्यधिक पसंद किया। समारोह को संबोधित करते हुए शाला की प्राचार्य लखविंदर कौर थालिया ने बच्चों को स्पोट्र्स हेतु तैयार करने वाले शिक्षकों की प्रशंसा की।

इस अवसर पर जयदीप सिंह को बेस्ट स्पोट्र्स ब्वाय एवं प्रतिष्ठा यादव को बेस्ट स्पोट्र्स गर्ल घोषित किया गया। इंद्रावती हाऊस को विनर एवं महानदी हाऊस को रनरअप होने हेतु पुरस्कृत किया गया। समस्त खेलों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष कुलवीर सिंह सलूजा, सचिव हरमीत सिंह भाटिया, गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष अरविंदर सिंह खुराना, गुलबीर सिंह भाटिया एवं संपूरण सिंह सैनी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
मुख्य अतिथि रजिन्दर पाल सिंह भाटिया ने कहा कि इस शाला में विगत 42 वर्षों से खेलकूद की परंपरा होने का ही परिणाम है कि आज हमारे छात्र न केवल राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी स्कूल का नाम रोशन कर रहे हैं। समारोह में पधारे अभिभावकों ने भी बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु विभिन्न खेलों में भाग लिया।

एवं उपस्थित दर्शकों की प्रशंसा प्राप्त की। अन्त में कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु शाला की उपप्राचार्या मनिन्दर कौर ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट