दुर्ग
41 टीकाकरण केंद्र पर लग रही वैक्सीन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 28 दिसंबर। कोरोना संक्रमण को लेकर दुर्ग जिले का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। भिलाई नगर निगम ने हर व्यक्ति कोविड वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया है। इसके लिए भिलाई निगम क्षेत्र में 41 कोविड टीकाकरण केन्द्र बनाए गए हैं। इन सभी सेंटर में अभी तक कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाने वाले लोग वैक्सीनेशन करा सकेंगे।
भिलाई नगर निगम के इन सभी वैक्सीनेशन सेंटर में आज सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक टीकाकरण किया जाएगा, जिन्होंने अब तक पहला, दूसरा और प्रिकॉशन डोज किसी कारण से नहीं लगवाया है, वो वैक्सीनेशन करवा सकते हैं। इन केंद्रों में सभी को वैक्सीन लगाकर शत प्रतिशत टीकाकरण करने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा। निगम ने सभी लोगों से वैक्सीन लगवाने अपील की है।
कोविड वैक्सीन सेंटर लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला, सेक्टर-7, आंगन बाड़ी केन्द्र कुरूद, राधाकृष्ण मंदिर स्मृति नगर, दुर्गा पारा सुपेला, न्यू कृष्णा नगर, इस्लाम नगर सुपेला, दुर्गा मंदिर राधिका नगर, लक्ष्मी नगर आंगन बाड़ी, चिंगरी पारा महिला भवन पुरानी बस्ती, स्वास्थ्य सुविधा केन्द्र अम्बेडकर नगर, राम जानकी मंदिर राजीव नगर, अटल आवास रामनगर, स्वास्थ्य सुविधा केन्द्र प्रेम नगर, आंध्रा स्कूल वृन्दा नगर, नेहरू चौंक आंगन बाड़ी प्रगति नगर, शिव मंदिर आदर्श नगर, कैंची घाट मोहल्ला आंगन बाड़ी संतोषी पारा कैम्प-2, खुर्सीपार क्षेत्र में बाबा बालकनाथ मंदिर, शिवालय परिसर, बालाजी नगर, गणेश मंदिर, शिवाजी नगर, फौजी नगर वार्ड 24 हाउसिंग बोर्ड, संतोषी पारा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र वैशाली नगर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोहका, जागीर चौक खुर्सीपार, राजीव नगर गोपी मोहल्ला, दुर्गा मंच गुरूजी केहार पारा, भारत माता चौंक खुर्सीपार, स्वास्थ्य सुविधा केन्द्र शारदा पारा, मंगल बाजार आंगन बाड़ी छावनी, श्याम नगर आंगन बाड़ी, एबीसीडी ब्लॉक आंगनबाड़ी घासीदास नगर, आशादीप कालोनी, आंगनबाड़ी शारदा पारा, रविदास भवन रविदास नगर, समता चौक आंगनबाड़ी घॉसीदास नगर में कोविड वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं।