दुर्ग

सीमा यादव ने टायलेट क्लीनर बेच कमाए 34 हजार
28-Dec-2022 3:03 PM
सीमा यादव ने टायलेट क्लीनर बेच कमाए 34 हजार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग,28 दिसंबर।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की योजनाएं जीवन के हर क्षेत्र में हितग्राहियों को लाभान्वित कर रही हैं। फुंडा निवासी सीमा यादव को लें। गौठान के साथ जुडक़र उन्होंने आजीविकामूलक गतिविधि आरंभ की। उन्होंने गोबर बेचना आरंभ किया। इसके बाद जिला पंचायत के अधिकारियों ने उन्हें कहा कि इसके साथ ही अन्य आजीविकामूलक गतिविधि करें ताकि आय और बढ़ सके। इसके बाद उन्होंने टायलेट क्लीनर, फिनाइल आदि बेचना आरंभ किया। इससे उन्हें इस साल 34 हजार रुपए की आय हुई है। 

सीमा बताती हैं कि अच्छा लगता है जब पति का हाथ बंटाती हूँ। अपने बच्चों के भविष्य को लेकर भी सीमा आश्वस्त हैं। उनकी बिटिया खुशी स्वामी आत्मानंद स्कूल बोरी में पढ़ती है। सीमा बताती हैं कि यहां बढिय़ा पढ़ाई हो रही है। बिटिया जब अंग्रेजी में कुछ शब्द कहती है तो अच्छा लगता है। अभी के समय के लिए अंग्रेजी बहुत जरूरी है। ग्रामीण विकास की सुंदर योजनाओं से सीमा का संसार और उज्ज्वल हो गया है और उनकी मुस्कान रेखा और भी चौड़ी हो गई है।

 


अन्य पोस्ट