दुर्ग

एसआर हॉस्पिटल चिखली में 26 से 28 तक नि:शुल्क कोरोना टीकाकरण
25-Dec-2022 6:22 PM
एसआर हॉस्पिटल चिखली में 26 से 28 तक नि:शुल्क कोरोना टीकाकरण

कोवेक्सीन का पहला दूसरा एवं बुस्टर डोज लगेगा नि: शुल्क

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 25 दिसंबर। एस.आर. हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर चिखली दुर्ग में दिनांक 26 दिसंबर 27 दिसंबर एवं 28 दिसंबर 2022 को तीन दिनों तक नि:शुल्क कोवीड टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण का समय सुबह 10.30 से 3. 30 बजे रहेगा। नि:शुल्क कोवीड टीकाकरण शिविर में अस्पताल के स्टाफ उनके परिवार के सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों को कोविड संक्रमण से बचाव हेतु कोवैक्सीन के टीकाकरण का प्रथम डोज द्वितीय डोज एवं बुस्टर डोज लगाया जाएगा।

15 वर्ष से अधिक उम्र के सभी पात्र हितग्राहियों का टीकाकरण नि:शुल्क किया जाएगा ।

नि: शुल्क कोविड टीकाकरण शिविर में जिनका कोविड टीकाकारण का प्रथम डोज द्वितीय डोज एवं बुस्टर डोज नहीं लगा है वे सभी हितग्राही कोवीड संक्रमण से बचाव के लिए कोवैक्सीन का टीका नि:शुल्क लगवा सकते है । कोवैक्सीन टीकाकरण के लिए हितग्राही अपना आधार कार्ड एवं मोबाइल साथ में अवश्य लाएं।

कोवीड के संक्रमण से बचने के लिए आयोजित शिविर के बारे में जानकारी देते हुए डॉ सी.बी.एस बंजारे जिला नोडल अधिकारीदुर्ग ने बताया कि एस आर अस्पताल चिखली दुर्ग में स्वास्थ्य विभाग की ओर से नि:शुल्क कोवेक्सीन टीकाकरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। बताया कि शासन की गाईड लाईन का पालन करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगो का टीकाकरण किया जाएगा।

एस आर अस्पताल के टीकाकरण प्रभारी अधिकारी डॉ.एसपी केसरवानी ने नि:शुल्क टीकाकरण शिविर में कोवैक्सीन का टीका लगाए जाने की जानकारी प्रदान की है। साथ ही कोवीड संक्रमण से बचने के लिए शासन द्वारा बनाए गए नियमो एवं र्निदेशो का पालन करने की अपील आम जनता से की है।

एसआर अस्पताल के कोवीड प्रभारी अधिकारी डॉ.पवन देशमुख ने फिर से फैल रहे कोवीड वायरस से बचने के लिए क्षेत्रवासियों से नि:शुल्क कोवैक्सीन लगाए जाने की विनम्र अपील की है।


अन्य पोस्ट