दुर्ग

अंडर 9 नेशनल चेस चैंपियनशिप में तीन खिलाड़ी करेंगे राज्य का प्रतिनिधित्व
24-Dec-2022 8:22 PM
अंडर 9 नेशनल चेस चैंपियनशिप में तीन खिलाड़ी करेंगे राज्य का प्रतिनिधित्व

जिला शतरंज संघ ने खिलाडिय़ों को दी बधाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 24 दिसंबर। ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के मार्गदर्शन में अंडर- 09  ओपन तथा गल्र्स चैंपियनशिप इंदौर में 25 दिसंबर से 2 जनवरी तक आयोजित है।

इस प्रतियोगिता में दुर्ग जिले के तीन खिलाड़ी छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे जिसमें ओपन  चैंपियनशिप में अद्वैत धांडे, शिल्प कुमार घोड़ेसवार, तथा गल्र्स चैंपियनशिप में इशिका मडक़े शामिल होंगे। तीनों ही खिलाडी  डी पी एस विद्यालय भिलाई के विद्यार्थी हैं तथा अपने आयु वर्गों में राज्य चैंपियन रह चुके हैं।

इनकी सफलता पर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष एस के भगत, दिनेश जैन, ललित वर्मा, मोरध्वज चंद्राकर, दिनेश नलोडे, अजय राय सचिव, मिथिलेश बंजारे कोषाध्यक्ष, तुलसी सोनी सचिव, संजय खंडेलवाल, रॉकी देवांगन, सदस्य आरके ताम्रकार, जवाहर सिंह राजपूत, हरिश सोनी एवं फिडे आर्बिटर अनीश अंसारी ने तीनों  खिलाड़ी को बधाई देते हुए शुभकामनाएं व्यक्त की है।


अन्य पोस्ट