दुर्ग

बरई समाज ने किया दो दिवसीय महासभा का आयोजन
24-Dec-2022 8:14 PM
बरई समाज ने किया दो दिवसीय महासभा का आयोजन

दुर्ग, 24 दिसंबर। लक्ष्मी नारायण मंदिर में छत्तीसगढ़ बरई (तंबोली) समाज द्वारा दो दिवसीय महासभा का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें विवाह योग्य युवक युवती परिचय सम्मेलन विशेष रूप से समय की मांग को देखते हुए दिनांक 24 दिसंबर श्री कृष्णा पूजा अर्चना के साथ दोपहर 12 बजे से आयोजित है एवं साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाना है। जिसमे प्रत्येक समाजिक बंधुओं के साथ- साथ छत्तीसगढ़ बरई (तंबोली) समाज के अध्यक्ष कुमुद कुमार कौशल, उपाध्यक्ष पवन महोबिया कोषाध्यक्ष प्रमोद महोबिया,सचिव राजेंद्र तंबोली अन्य सभी पदाधकारियों के साथ कार्यक्रम होगा इसकी जानकारी छत्तीसगढ़ बरई (तंबोली) समाज के मीडिया प्रभारी  दीपक तंबोली ने आयोजन का अवलोकन कराया।


अन्य पोस्ट