दुर्ग

एकीकृत बाल विकास ने किया महिला जागृति शिविर कार्यक्रम का आयोजन
24-Dec-2022 8:13 PM
एकीकृत बाल विकास ने किया महिला जागृति शिविर कार्यक्रम का आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 24 दिसंबर। एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई- 1 द्वारा महिला जागृति शिविर का आयोजन 22 दिसंबर को सेक्टर- 7 शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर स्ट्रीट- 5 भिलाई में आयोजित किया गया। उक्त आयोजन में मुख्य अतिथि नीता लोधी राज्य मंत्री छ.ग. राज्य अंतर्गत व्यवसाय सहकारी वित्त एवं विकास निगम एवं विशेष मुख्य अतिथि लक्ष्मीपति राजु अध्यक्ष खाद्य लोक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विभाग, नगर निगम भिलाई एवं अजय -शुक्ला समाज कल्याण विभाग, नगर निगम भिलाई की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में हितग्राहि, कार्यकर्ता, साहयिका, एवं महिला स्व सहायता समूह द्वारा भाग लिया गया।

कार्यक्रम में महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं की जानकारी दी गई जैसे प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना, नोनी योजना, बाल संदर्भ योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण योजना आदि एवं सीता कन्नौजे बाल कल्याण विभाग, दुर्ग द्वारा बाल कल्याण के संबंध में विभिन्न अधिनियमों एवं पॉक्सो अधिनियम की जानकारी दी गई।

गर्भवती माताओं की गोदभराई का कार्यक्रम एवं 6 माह पूर्ण किए बच्चों के अन्नपूर्ण का कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। मुख्यमंत्री सुपोषण योजना में चयनित बच्चों को सुपोषण किट प्रदान किया गया। एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई -ं 1 अंतर्गत रिटायर्ड हुई कार्यकर्ता जुबैदा बेगम, एवं सहायिका गजरा बाई एवं कमला नि:शुल्क किये गए कार्यों की सराहना करते हुए उनका सम्मान किया गया।


अन्य पोस्ट