दुर्ग

भारतीय संस्कृति की गौरवशाली इतिहास प्रकृति के प्रति जागरूक कराने के उद्देश्य से भारत यात्रा पर निकले-मेहुल
23-Dec-2022 5:02 PM
भारतीय संस्कृति की गौरवशाली इतिहास  प्रकृति के प्रति जागरूक कराने के उद्देश्य  से भारत यात्रा पर निकले-मेहुल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 23 दिसंबर।
भारतीय संस्कृति की गौरव शाली इतिहास प्रकृति के प्रति जागरूक कराने के उद्देश्य से भारत यात्रा पर निकले मेहुल अपनी यात्रा के बीच दुर्ग पहुंचे। दुर्ग पहुंचने पर नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से कुलवंत भाटिया, रितेश जैन, खुर्शीद अहमद, प्रभुदयाल उजाला, तरुण आढ़तिया ने पुष्प माला व तिलक लगाकर उनका स्वागत किया।
मेहुल ने भारत यात्रा 21 जून 2021 को मध्य प्रदेश से प्रारंभ किया अब तक उत्तरप्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, दमन दीव, राजस्थान  कुल 28000 किमी की यात्रा कर चुके हैं, यात्रा के दौरान देवेन्द्र फडणवीस, नितिन गडकरी, गोवा मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत सहित 200 से अधिक सांसद उनका उत्साह वर्धन कर चुके हैं।
मेहुल को श्रेष्ठ साहस ग्लोबल अवार्ड सहित 50 से अधिक पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं,मेहुल ने जानकारी दी उनका जन्म दुर्ग में हुआ व बांस पारा में रहे उनकी प्राथमिक व हायर सेकेंडरी की पढ़ाई दुर्ग में हुई वह डबल एमए की पढाई कर चुके हैं।
सायकल स्टैंड के संचालक पिता हरीश भाई लाखानी व मां सूर्या बेन लाखानी से आशीर्वाद व सहमति से यात्रा प्रारंभ की।
 मेहुल ने कहा वह जंहा भी जाते हैं  स्वास्थ,शिक्षा, प्रकृति के प्रति लोगों को जागरूक करते हैं आज नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों से मिल उनके अभियान से प्रभावित हो अब वह जहां भी जाएंगे लोगों को रक्तदान,नेत्रदान व देहदान का सन्देश देंगे।
नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार, कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया,  प्रवीण तिवारी, मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई, किरण भंडारी, रितेश जैन, जितेंद्र हासवानी, उज्जवल पींचा, सत्येंद्र राजपूत, सुरेश जैन, राजेश पारख, पियूष मालवीय, विकास जायसवाल, मुकेश राठी, प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ, सूरज साहू, संतोष राजपुरोहित, चेतन जैन, दीपक बंसल, जितेंद्र कारिया, अभिजीत पारख, सपन जैन, मोहित अग्रवाल ने मेहुल को प्रशस्ति पत्र दे सम्मानित किया व उनका आत्मविश्वास बढ़ाया। 

 


अन्य पोस्ट