दुर्ग
चापड़ लहरा लोगों को डरा रहा युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे
23-Dec-2022 4:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 23 दिसंबर। सीएसपी दुर्ग वैभव वैंकर (आईपीएस) ने बताया कि मोहन नगर थानांतर्गत बढ़ते गंभीर अपराधों व आसामाजिक तत्वों पर कार्रवाई कर अंकुश लगाने लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गुरूवार की रात पेट्रोलिंग टीम को सूचना मिली कि वार्ड-17 शक्ति नगर मानस भवन के सामने आम सडक़ पर एक युवक लोहे का धारदार हथियार लेकर सडक़ में आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है। सूचना पर तत्काल पेट्रोलिंग पार्टी घटना स्थल के लिए रवाना हुई और सडक़ पर खड़ा हो लोहे का हथियार चापड़ लहराते हुए लोगों को डरा धमका रहे आरोपी प्रेम ठाकुर (23 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर-25, ग्रीन चौक दुर्ग को टीम ने दौडा़ कर पकड़ लिया। उसके खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मोहन नगर थाना में कार्रवाई की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे