दुर्ग

गुजरात से आई हाईड्रोलिक स्टेपिंग मशीन का शुभारंभ स्टील वेस्टेज में आएगी कमी
23-Dec-2022 2:52 PM
गुजरात से आई हाईड्रोलिक स्टेपिंग मशीन का शुभारंभ स्टील वेस्टेज में आएगी कमी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 23 दिसंबर।
छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत पारेषण कम्पनी की एकमात्र  कर्मशाला संभाग भिलाई में विद्युत उत्पादन क्षमता बढ़ाने एवं कर्मशाला को पूर्ण क्षमता से चलाने के लिए गुजरात के अहमदाबाद से दो नग हाइड्रोलिक स्टेपिंग मशीन मंगवाई गई है, जिसकी अनुमानित लागत 30 लाख रुपये है। इस मशीन का शुभारंभ मुख्य अभियंता इंजीनियर केके भगत ने किया। 

कर्मशाला की कार्यपालन अभियंता  बरखा दुबे ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के उच्च अधिकारियों के निर्देश बाद इस मशीन को खरीदने की कवायद शुरू हुई। मशीन से टावर व उपकेंद्रों में लगने वाले फेब्रिकेटेड सामग्री में नंबर पंच  किया जा सकता है। इस मशीन के लगने से गुणवत्ता में सुधार के साथ साथ स्टील के वेस्टेज में कमी आएगी, जिससे कंपनी को लाभ होगा। 

इस अवसर पर  मुख्य अभियंता केके भोरासे, अतिरिक्त मुख्य अभियंता सोनेकर, अधीक्षण अभियंता पीपी सिंह, कार्यपालन अभियंता  बरखा दुबे, इंजीनियर अखिलेश गजपाल, ममता कश्यप, एस. सुधारानी, एसके साहू, आकाश सिंन्हा सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे। 

 


अन्य पोस्ट