दुर्ग
5 को होगी जैन दपंत्ति हत्याकांड पर सुनवाई
22-Dec-2022 3:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 22 दिसंबर। बहुचर्चित रावल मल जैन दंपत्ति हत्याकांड मामले में अंतिम सुनवाई प्रस्तुत करने की तारीख कोर्ट ने आगे बढ़ा दी है । कंडोलेंस के कारण इस मामले में अंतिम बहस की तारीख अब 5 जनवरी दी गई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र कुमार तिवारी की कोर्ट में इस बहुचर्चित मामले में अंतिम सुनवार्ई की तारीख पूर्व में 13 दिसंबर तय की गई थी,परंतु उस दिन बचाव पक्ष के अधिवक्ता तारेन्द्र जैन की तबीयत खराब होने के कारण उन्होंने कोर्ट से तारीख आगे बढ़ाने की विनती की थी। इस पर न्यायालय ने 21 दिसंबर की तारीख अंतिम सुनवार्ई के लिए निश्चित की थी। कंडोलेंस के कारण अब अंतिम बहस 5 जनवरी को होगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे