दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग,22 दिसंबर। छत्तीसगढ़ मैथिल ब्राम्हण समाज के बदलते स्वरूप का संस्कृति पर प्रभाव विषय पर वैचारिक गोष्ठी, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन व अटल गौरव सम्मान कार्यक्रम का आयोजन 24 दिसंबर को वृंदावन सभागार आईडीबीआई बैंक के पास सिविल लाइन रायपुर में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जा रहा है।
मैथिल ब्राम्हण समाज के प्रदेश संयोजक मनीष कुमार झा ने बताया कि इस कार्यक्रम के वैचारिक गोष्ठि के उद्धघाटन एवं प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि विकास उपाध्याय संसदीय सचिव एवं विधायक होंगे। समारोह की अध्यक्षता आचार्य रमेन्द्र नाथ मिश्र प्रसिद्ध साहित्यकार, इतिहासकार, पुरातत्वविद, विशेष अतिथि अशोक चौधरी राजनांदगांव, डॉ. महेंद्र कुमार ठाकुर, प्रवीण झा बिलासपु होंगे। द्वितीय सत्र एवं सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि प्रमोद दुबे सभापति रायपुर नगर पालिक निगम होंगे।
अखिल भारतीय कवि सम्मेलन राजेश जैन राही के संचालन में होगा। जिसमें रायपुर सहित इंदौर, सीधी से कवि-कवियित्री कविता पाठ करेंगे। सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए मैथिल ब्राह्मण युवा मंच सहित आचार्य अमरनाथ त्यागी रायपुर को लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान, प्रसिद्ध इतिहासकार एवं पुरातत्वविद राम विजय शर्मा सक्ति जांजगीर, प्रिंट मीडिया एवं पत्रकार आशीष ठाकुर दुर्ग को अटल गौरव सम्मान, साहित्यकार एवं कवियित्री अनिता झा को भारती मंडन मिश्र सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।