दुर्ग

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन दुर्ग की नवीन कार्यकारिणी गठित
22-Dec-2022 3:25 PM
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन दुर्ग की नवीन कार्यकारिणी गठित

डॉ.कौशलेन्द्र अध्यक्ष एवं डॉ.राजीव  सचिव बने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग,22 दिसंबर।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की वर्ष 2023 हेतु नवीन कार्यकारिणी के चुनाव विगत रविवार को सम्पन्न हुए। डॉ.कौशलेन्द्र ठाकुर अध्यक्ष एवं डॉ.राजीव चन्द्राकर सचिव चुने गए। डॉ.जी.एच.राजपाल, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष डॉ.आर.के.मल्होत्रा, डॉ.अरशद सिद्दीकी, सहसचिव डा.संतोष नशीने स्टेट रिप्रेजेनटेटीव, डॉ.प्रभात पाण्डेय,डॉ.रवि शुक्ला, डॉ.आर.के.चौबे, डॉ.ए.पी.सावंत, डॉ.जी.एस.भाटिया सेन्ट्रल काउसलिंग मे बर, डॉ.शरद पाटणकर, डॉ.अजय गोवर्धन, डॉ.कौशलेन्द्र ठाकुर एक्जीकेटिव मे बर,डॉ.रविन्द्र नाथ, डॉ.लता देवांगन,डॉ.गोपाल देवांगन, डॉ.गुरमीत सिंग, डॉ.दिलीप सोनी, डॉ.नेमी चोपड़ा, डॉ.राजीव भैंसारे, डॉ.अमित अग्रवाल, डॉ.जे.पी.मेश्राम, डॉ.अनुराग दीक्षित, डॉ.राजीव पाल, डॉ.बी.एस.भाटिया क्लीनिकल सचिव, डॉ.नचिकेत दीक्षित, प्रमोद गुप्ता लाइब्रेरी इंचार्ज, डॉ.आर.एस.नायक स्पोर्टस सेक्रेटरी, डॉ.मनप्रीत भाटिया चेयरमेन आईएमए एएमएस, डॉ.राजेश सिन्हा सचिव आईएमए एएमएस, डॉ.संगीता सिंह निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी डॉ.आर.एस.नायक, डॉ.बी.एस.भाटिया एवं डॉ.गौतम पींचा थे।

यह जानकारी आईएमए के सचिव डॉ.अनुराग दीक्षित ने दी।
 


अन्य पोस्ट