दुर्ग

हाईवा की चपेट में आने से रिटायर शिक्षक की मौत
22-Dec-2022 3:09 PM
हाईवा की चपेट में आने से रिटायर शिक्षक की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 22 दिसंबर। 
तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से रिटायर शिक्षक की मौत हो गई। घटना घटते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने इस घटना की सूचना  पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मंगलवार की सुबह उतई में महिमा हॉस्पिटल के पास गंभीर हादसा हो गया। मंगलवार की सुबह लगभग 9 बजे सेवानिवृत्त शिक्षक नरोत्तम भारती अपनी बाइक से महिमा अस्पताल के सामने से होकर घर आ रहे थे। रोड के बीच में बने डिवाइडर के कट से उन्होंने अपनी बाइक को मोड़ा। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही  हाईवा क्रमांक सीजी 07 बी एस 7001 के चालक तेज र तार व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए रिटायर शिक्षक नरोत्तम भारती को अपनी चपेट में ले लिया। हाईवा की चपेट में आने से नरोत्तम भारती का सिर चक्के के नीचे आकर बुरी तरह कुचल गया, इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच प्रारंभ कर दी है। उतई थाना प्रभारी मनोज प्रजापति ने बताया कि आरोपी हाईवा चालक को पकड़ लिया गया है और गाड़ी की जब्त कर ली गई है। शव परिजनों को सौंप दिया है।
 


अन्य पोस्ट