दुर्ग

भाजपा उतई मंडल व व्यापारी संघ कल करेगा चक्काजाम
21-Dec-2022 6:37 PM
भाजपा उतई मंडल व व्यापारी संघ कल करेगा चक्काजाम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 21 दिसंबर। नगर भाजपा उतई, भाजपा उतई मंडल एवं व्यापारी संघ उतई द्वारा नगर पंचायत उतई बाजार चौक के पास गुरुवार को सुबह 11 बजे चक्काजाम किया जाएगा।

नगर पंचायत उतई के मध्य में सद्भावना चौक से इंदिरा नगर तक नवनिर्मित गौरवपथ में भारी वाहन अनवरत बेलगाम दौड़ ही रहे हैं जबकि हमारे द्वारा पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय नगर प्रशासन को पूर्व में भी अवगत करवाते हुए ज्ञापन सौंपा गया था और अब जबकि शासन प्रशासन द्वारा उक्त विषय पर किसी भी प्रकार की कोई भी उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है फलस्वरूप नगर भाजपा उतई एवं उतई भाजपा उतई मंडल के तत्वावधान में शासन प्रशासन के इसी अकर्मण्यता के विरूद्ध में गुरुवार को बाजार चौक उतई में समय 11 बजे से एकत्रित होकर चक्काजाम किया जाएगा।

उक्त निर्णय लिया जाकर के आज संध्या पुलिस थाना उतई पहुंचकर ज्ञापन सौंपा गया जिसमें प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष  फत्तेलाल वर्मा, महामंत्री सोनू राजपूत,नेता प्रतिपक्ष योगेश ठाकुर, पार्षदगण भीमसेन सिन्हा, सतीश चंद्राकर, नगर भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण साहू, भाजयुमों अध्यक्ष प्रवीण यदु, नरेन्द्र साहू,चंदू देवांगन, रोहित साहू,रूपेश पारख, आशीष साहू, सोहन रिगरी, खूबीराम साहू, नीलम जैन, नीलम गढ़े, अजय चंद्राकर सहित कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट