दुर्ग

सरस मेला में कुम्हारी पालिका स्व सहायता समूह की महिलाएं
21-Dec-2022 6:36 PM
सरस मेला में कुम्हारी पालिका स्व सहायता समूह की महिलाएं

कुम्हारी, 21 दिसंबर। दीनदयाल अंत्योदय-  योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अंतर्गत गठित गायत्री महिला स्व सहायता एवं जय माँ शीतला स्व सहायता समूह की महिलाएं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा आयोजित सरस मेला में भाग ले रही है।

इस कार्यक्रम में वे समूह द्वारा निर्मित आर्टिफिशियल ज्वेलरी एवं मिट्टी के आलंकारिक बर्तनों की प्रदर्शनी सह बिक्री में भाग ले रही है।  समूह की तारा अहमद एवं विद्या चक्रधारी ने बताया कि पूर्व में भी हमें दीन दयाल अंत्योदय योजना- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के सहयोग से राज्योत्सव में प्रदर्शन सह बिक्री हेतु स्टाल उपलब्ध कराया गया था।  उसमें लगभग 2 लाख व्यापार समूह द्वारा किया गया था। 


अन्य पोस्ट