दुर्ग
अवैध शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार
21-Dec-2022 6:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 21 दिसंबर। दुर्ग जिले में नशाखोरी एवं अवैध कारोबार मे रोक लगाने एवं थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था को बनाए रखने पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देश का कड़ाई से पालन करते हुए सीएसपी निखिल राखेचा के मार्गदर्शन में कार्रवाई की जा रही है।
इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि रुआबांधा बस्ती भिलाई निवासी ललित यादव आजाद चौक बरगद पेड़ के पास अवैध शराब बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी ललित यादव (30) निवासी आजाद चौक रुआबांधा बस्ती भिलाई के कब्जे से 30 पौवा देशी मसाला मदिरा को बिक्री करते पाए जाने पर आरोपी को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे