दुर्ग

दुकानों के बाहर सामान, सात दुकानदारों पर जुर्माना
20-Dec-2022 9:46 PM
दुकानों के बाहर सामान, सात दुकानदारों पर जुर्माना

आयुक्त के नेतृत्व में हुई कार्रवाई 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग,20 दिसंबर।
दुकानों की मनमानी सडक़ से गुजर रहे आयुक्त आईएएस लक्ष्मण तिवारी स्टेशन रोड पर दुकान के बाहर समान बिखेर कर व्यवसाय कर रहे दुकानदारों को कहा अब समझोगे अपनी जिम्मेदारी। यातायात व्यवस्था बाधित हो रहा है। नगर निगम आयुक्त आईएएस लक्ष्मण तिवारी ने खड़े होकर अपने सामने कार्रवाई दुकान के बाहर समान रखकर व्यवसाय कर रहे को आयुक्त ने अधिकारियों को जुर्माना के दिए निर्देश। 

स्टेशन दुकान के बाहर समान सजाकर रखें अतिक्रमण व बेजा कब्जा हटाया। इसके साथ ही अतिक्रमण करने वालों से जुर्माना भी वसूला गया। कार्रवाई के मौके पर उपायुक्त मोहेंद्र साहू, गिरीश दीवान, दुर्गेश गुप्ता, मनोहर गौस्वामी सहित टीम मौजूद रहेंगे। 

जुर्माना सुमित बाजार दुकान के बाहर समान फैलाकर व्यवसाय करने पर 5 हजार जुर्माना, जेके इलेक्ट्रानिक दुकान के बाहर समान रखने पर 1 हजार, पप्पू चाय सेंटर   दुकान के बाहर गंदगी रखने पर 1 हजार, साई डेली नीड्स दुकान के बाहर गंदगी 500 सौ रुपये, देशमुख फर्नीचर के बाहर समान रखने पर 1 हजार रुपये, देशमुख गैस एजेंसी दुकान के बाहर समान रखने और 1 हजार रुपये, एवन इलेक्ट्रानिक दुकान के बाहर  टीवी, फ्रिज व साइन बोर्ड रखने पर 5 हजार रुपए जुर्माना लिया गया। एवन इलेक्ट्रानिक द्वारा 5 हजार का जुर्माना नहीं दिए जाने पर नोटिस जारी किया जाएगा। कुल राशि 14 हजार 5 सौ की वसूली की गई।

नगर निगम द्वारा लगातार शहर को व्यवस्थित करने के लिए तथा सडक़ को सुगम बनाने और ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाने के लिए निगम की टीम ने मिलकर कार्रवाई की। निगम के अधिकारियों ने अतिक्रमणकर्तांओं को समझाइश दी। निगम टीम को देखा कि कुछ लोगों ने फिर से टेबल पर रख कर समान विक्रय करना प्रारंभ कर दिया था। इसके बाद टीम ने सडक़ों पर रखे टेबल को हटवाया और सडक़ पर दुकानें लगने नहीं दी। इस दौरान लगातार निगम प्रशासन की टीम तथा  मॉनिटरिंग करती रही। 

अधिकारियों ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए व्यवसायियों से चर्चा की। पिछले दिनों शहर के कुछ इलाकों में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए सडक़ को सुगम किया गया था।  प्रशिक्षु आयुक्त लक्ष्मण तिवारी ने कहा कि सडक़ पर रखा  बिल्डिंग मटेरियल तो लगेगा 10 हजार से अधिक जुर्माना राशि होगी। कार्रवाई के दौरान निगम की टीम ने सडक़ बाधा करने वालों के साथ ही बिल्डिंग मटेरियल रखने वालों के खिलाफ  भी कार्रवाई  की जाएगी। दुकान के बाहर चबूतरा व साइन बोर्ड, पोस्टर आदि के कारण नालियो पर कब्जा किया गया उसको हटवाया गया, क्योंकि नालियों की सफाई बेहतर ढंग से नही हो पाती इसलिए कार्रवाई  की जा रही है। 
 


अन्य पोस्ट