दुर्ग
रोजगार मेला आज
20-Dec-2022 6:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 20 दिसंबर। पावर हाउस भिलाई स्थित शासकीय आईटीआई मैदान में 21 दिसंबर को वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है जिसमें भिलाई और समीपस्थ क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को नौकरी का गोल्डन चांस मिलेगा।
गौरतलब हो कि इस प्रदेश स्तरीय वृहद रोजगार मेला का आयोजन 21 दिसंबर को आईटीआई पावर हाउस में किया जा रहा है, जिसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। रोजगार मेले की शुरुआत सुबह साढ़े 10 बजे होगी। भिलाई आईटीआई और लाइवलीहुड कॉलेज सेक्टर 6 के सहयोग से आयोजित रोजगार मेला में देश के विभिन्न राज्यों के 70 निजी नियोजक संस्थान रिक्त लगभग 42 हजार 50 पदों को भरने के लिये इस वृहद रोजगार मेला में उपस्थित रहेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे