दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग,17 दिसंबर। कुटुंब न्यायालय के सामने प्रार्थी के साथ अधिवक्ता राजपाल गुप्ता ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस के मुताबिक प्रार्थी राहुल अग्रवाल (28) निवासी दुर्गा मंदिर के पास ब्राह्मण पारा सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट का कार्य करता है। 14 दिसंबर को उसके चल रहे कुतुब न्यायालय के प्रकरण में उपस्थित होने के लिए वह कुटुंब न्यायालय दुर्ग में पहुंचा था। दोपहर लगभग 1.30 बजे वह कोर्ट से बाहर निकला तो कुटुंब न्यायालय के सामने प्रार्थी की पत्नी आयुषी अग्रवाल के अधिवक्ता राजपाल गुप्ता विवाह के अवसर पर दिए गए सामान की लिस्ट पर जल्दी हस्ताक्षर करो कहकर दबाव देने लगा। जब प्रार्थी ने इसके लिए मना किया तो अधिवक्ता राजपाल गुप्ता ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर प्रार्थी को दो झापड़ मार दिया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।