दुर्ग

सतनाम शोभा यात्रा में शामिल हुए जनपद उपाध्यक्ष
18-Dec-2022 2:55 PM
सतनाम शोभा यात्रा में शामिल हुए जनपद उपाध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 18 दिसंबर।
जय सतनाम युवा संदेश व सतनामी समाज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सतनाम शोभायात्रा में दुर्ग जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़ व उतई सहकारी समिति अध्यक्ष दिवाकर गायकवाड़ शामिल होकर रैली में शामिल हुए लोगों का हौसला बढ़ाया।

इस अवसर पर शोभायात्रा में शामिल हुए जनपद उपाध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार विशाल रैली का आयोजन करना काबिले तारीफ है। जिस प्रकार रैली में हर वर्ग के लोग  महिला-पुरुष व बच्चों ने हिस्सा लिया हैं, वह सामाजिक एकता को दर्शाता हैं। इस प्रकार के  आयोजन के लिए आयोजन समिति को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दिया।


अन्य पोस्ट