दुर्ग
2.5 करोड़ से क्लिनिकों के निर्माण के लिए चयनित किए गए स्थल-वोरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग,17 दिसंबर। विधायक एवं राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने शुक्रवार को शहर में संचालित हमर क्लीनिकों का दौरा कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया एवं ओपीडी में लाभ लेने आ रहे नागरिकों से सुविधाओं की जानकारी ली।
स्वास्थ्य विभाग के अमले के साथ उन्होंने सभी 10 वार्डों में सर्वसुविधायुक्त नवीन क्लिनिक निर्माण के लिए स्थल का चयन किया। सुबह से ही 4 घंटे तक सभी प्रस्तावित वार्डों में स्वास्थ्य विभाग एवं सीजीएमएससी के अधिकारियों के साथ वोरा ने भ्रमण किया उन्होंने कहा कि घर के निकट ही अस्पताल की सुविधा देने के लिए हमर क्लिनिक की व्यवस्था दी गई है, जहां लगातार आम जनता लाभान्वित हो रही है।
सर्वसुविधायुक्त भवन निर्माण के लिए प्रत्येक वार्ड के लिए 25 लाख रु की राशि स्वीकृत कराई गई है स्थल का निर्धारण हो जाने के बाद जल्द ही नवीन भवन का निर्माण कराया जाएगा। मु यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में लगातार दुर्ग में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का विस्तार किया जा रहा है। 14 करोड़ के मातृ शिशु अस्पताल, 3 करोड़ के ऑक्सीजन प्लांट, 11 करोड़ से सर्जिकल वार्ड, ट्रामा सेंटर के निर्माण के बाद 24 करोड़ रु से क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण कर जिला अस्पताल का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। 75.75 लाख की लागत से पोटिया, बघेरा एवं धमधा नाका में सर्वसुलभ शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भी नवीन भवन बनाये गए हैं। साथ ही मोबाइल मेडिकल यूनिट एवं हमर क्लीनिकों में अब तक घर के पास अपने ही वार्ड में 50 हजार से अधिक लोगों ने मु त जांच एवं दवा की सुविधा प्राप्त की है। प्रथम चरण में 2.5 करोड़ से 10 नए क्लीनिकों का निर्माण जल्द प्रारंभ होगा। गौरतलब है कि दुर्ग शहरी क्षेत्र में राज्य शासन की योजना के अंतर्गत 10 वार्डों में हमर क्लिनिक संचालित किए जा रहे हैं, जहां लगातार लोगों को मु त इलाज एवं दवाएं वितरित की जा रही हैं। स्थल का निर्धारण नहीं हो पाने के कारण अब तक वैकल्पिक भवनों में ओपीडी का संचालन किया जा रहा था। अब विधायक वोरा के प्रयासो से सभी जगहों पर स्थल का चिन्हांकन कर लिया गया है एवं निविदा प्रक्रिया में है।