दुर्ग
जैन दंपत्ति हत्याकांड मामले में 21 को सुनवाई
17-Dec-2022 3:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग,17 दिसंबर। बहुचर्चित रावलमल जैन दंपति हत्याकांड मामले में कोर्ट में होने वाली अंतिम तर्क प्रस्तुत करने की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। रावल मल जैन एवं सुरजी देवी हत्याकांड प्रकरण में बचाव पक्ष के अधिवक्ता तारेंद्र जैन के अस्वस्थ होने के कारण अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र कुमार तिवारी की कोर्ट ने मामले के अंतिम तर्क के लिए 21 दिसंबर की तारीख तय की है। नगपुरा जैन तीर्थ के मैनेजिंग ट्रस्टी गंजपारा निवासी रावलमल जैन मणि तथा उनकी पत्नी सूरजी देवी की 1 जनवरी 2018 की सुबह हत्या हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने दंपति के पुत्र संदीप जैन को आरोपी बनाया था। इस प्रकरण में शुक्रवार को दोनों अधिवक्ताओं की ओर से अंतिम तर्क प्रस्तुत किया जाना था। अब अंतिम तर्क 21 दिसंबर को होगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे