दुर्ग
दुर्ग,17 दिसंबर। दोपहर साढ़े तीन बजे ं संभागायुक्त औचक निरीक्षण में कलेक्ट्रेट पहुंच गए। यहां उन्होंने एक.एक कर सभी शाखाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर नहीं पाए जाने पर भूपेंद्र साहू, हरीश ठाकुर, विजयलक्ष्मी, भीमा कुर्रे को कारण बताओ नोटिस थमाया गया। संभागायुक्त कावरे कलेक्ट्रेट में दो घंटे रहे और इस बीच कैशबुक से लेकर हाजिरी रजिस्टर तक सबका गहन निरीक्षण किया। इस दौरान अपर कलेक्टर पद्मिनी भोई और अरविंद एक्का सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
कलेक्ट्रेट में उन्होंने शाखाओं के निरीक्षण के दौरान यह बात देखी कि मूल बिल्डिंग में लग रही शाखाओं में तो टेबल पर क्लैरिकल स्टाफ का नाम दर्ज है लेकिन परिसर की दूसरी इमारतों में नजूल, खाद्य, निर्वाचन आदि शाखाओं में क्लैरिकल स्टाफ का नाम टेबल पर नहीं लिखा है। उन्होंने कहा कि नाम दर्ज होने से लोगों का समय बचता है। खनिज शाखा एवं अन्य शाखाओं में निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि काफ ी फ ाइलें ऐसी हैं जो पुरानी हैं, लेकिन उन्हें व्यवस्थित रूप से नहीं रखा गया है।
संभागायुक्त ने इसे व्यवस्थित करने और टैग लगाकर रखने के निर्देश दिए। ऐसा किए जाने से पुराने रिकार्ड निकालने में किसी तरह की दिक्कत नहीं होती और समय भी बचता है। साथ ही इन्हें देर तक सुरक्षित भी रखा जा सकता है।
संभागायुक्त ने देखा कि कुछ शाखाओं में फ ाइलें अभी मैनुअली ही हैं और इन्हें आनलाइन नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि आनलाइन किए जाने का काम त्वरित गति से होना चाहिए और इसके लिए अविलंब कार्य किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने पेंडिंग आवेदनों की स्थिति भी जानी।
अधिकतर शाखाओं में पेंडिंग आवेदन नहीं मिले और आवेदनों के डिस्पोजल की गति अच्छी मिली। संभागायुक्त ने आरटीआई से संबंधित आवेदन भी देखे। उन्होंने कहा कि इसके आवेदन जैसे ही आए इन्हें निराकृत करने की कार्रवाई करें ताकि समय पर सभी प्रकरणों का निराकरण हो सके, इसके लिए प्रभारी अधिकारी नियमित रूप से निरीक्षण करते रहे।
आदिवासी विकास शाखा में संभागायुक्त ने जाति प्रमाणपत्र जारी किए जाने की स्थिति देखी। उन्होंने यहां पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति से लाभ ले रहे युवाओं से बातचीत की। युवाओं ने बताया कि शासन की छात्रवृत्ति से उन्हें काफ ी सहयोग मिला है। संभागायुक्त ने खाद्य शाखा का निरीक्षण भी किया। यहां उन्होंने राशन कार्ड से संबंधित सभी आवेदन समय पर किए जाने के निर्देश दिए।
संभागायुक्त ने रीडर शाखा सहित अन्य शाखाओं का अवलोकन भी किया। चिटफं ड से संबंधित प्रकरणों में अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी भी अधिकारियों से ली।