दुर्ग

कुम्हारी सेजेस के बच्चों ने का शैक्षणिक भ्रमण
13-Dec-2022 9:17 PM
 कुम्हारी सेजेस के बच्चों ने का शैक्षणिक भ्रमण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुम्हारी,13 दिसंबर। सेजेस कुम्हारी के 9वीं के 51 छात्रों और 3 शिक्षकों के साथ  शैक्षणिक भ्रमण के लिए भिलाई स्थित मैत्री बाग ले जाया गया। विद्यालय प्रांगण से बच्चों को बस में बिठाकर  शाला विकास समिति के अध्यक्ष मनहरण यादव, विद्यालय की प्राचार्या लता रघुकुमार एवं  कुम्हारी नगर पालिका  अध्यक्ष  राजेश्वर सोनकर द्वारा ध्वज दिखाकर रवाना किया गया।

बच्चे चिडिय़ाघर जाकर बहुत खुश हुए, वहां उन्होंने मोमबत्ती गार्डन में बैठकर भोजन एवं पिकनिक का आनंद लिया, और कई प्रकार के मनोरंजक झूलो का भी आनंद उठाया। कुछ बच्चों के लिए मैत्री गार्डन जाने का यह प्रथम अनुभव रहा। बच्चों ने चिडिय़ाघर में कई तरह के जानवर और पशु-पक्षियों की प्रजातियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। बच्चों ने भिलाई स्टील प्लांट के बारे में भी जानकारी प्राप्त की, उन्हें यहां बहुत कुछ सीखने को भी मिला। इस शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिला, जिससे उनके ज्ञान में वृद्धि हुई।

 

 


अन्य पोस्ट