दुर्ग
अभिनव बने लेफ्टिनेंट, गृहग्राम पहुंचने पर स्वागत
13-Dec-2022 3:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 13 दिसंबर। ग्राम पंचायत कतरो निवासी अभिनव दुबे आईएफए देहरादून में सेना में लेफ्टिनेंट पद नियुक्त किए जाने बाद प्रथम बार गृह ग्राम कतरो पहुँचने पर ग्राम सरपंच मंजू यदु के नेतृत्व में समस्त ग्रामवासियों ने लेफ्टिनेंट अभिनव दुबे का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया, जिससे सम्पूर्ण गांव का माहौल राष्ट्रमय हो गया था।
ग्रामीणों द्वारा किए भव्य स्वागत को देख लेफ्टिनेंट अभिनव खुशी से रो पड़े और कहा, इस प्रकार मेरा स्वागत हुआ हैं। उसे देख हमारे युवा भाइयों को भी अधिकारी बनने की प्रेरणा अवश्य मिलेगी व स्वागत के लिए समस्त ग्रामवासियों के हृदय से आभार व्यक्त किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे