दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 12 दिसंबर। भिलाई बंगाली समाज द्वारा रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन मंगल बाजार कोहका में किया गया। शिविर में सुबह 10.30 से शाम 5 बजे तक पहुंचे लोगों का भिलाई-दुर्ग के अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों ने नि:शुल्क परीक्षण कर दवाइयां दीं।
बंगाली समाज द्वारा स्वास्थ्य शिविर आयोजन का यह 16वां वर्ष है। इस शिविर में करीब 350 लोगों की बीपी, शुगर, गैस्टिक, घुटनों में दर्द, सर्दी, खांसी, बुखार आदि की जांच की गई।
शिविर में डॉ. राघवेंद्र वर्मा, डॉ. दीपक बिसेन, डॉ. सुदिप्ता पाल, डॉ. संदीप पटेल, डॉ. आनंद पाटणकर, डॉ. विप्लव चंद्राकर, डॉ. पूजा सिंह, डॉ. भूमिका गोपलानी, डॉ. सीएस घोष, डॉ. राघवेंद्र वर्मा, डॉ. शशांक सेन सहित नर्सिंग स्टाफ शशि मेहता, मानसी तांडी, हेतराम साहू ने अपनी सेवाएं दीं।
इस दौरान भिलाई बंगाली समाज के अध्यक्ष डीके दास, सचिव राजदीप सेन, बिमान दास, पत्रकार सुभांकर रॉय, सुबीर भट्टाचार्य शुभाशीष डे, आकाश मांझी, उज्जवल मजूमदार, श्रीमती सोमा देव, तरुण पाल, प्रदीप्त सेनगुप्ता, सरसीज घोष, मानव सेन, प्रदीप रंगोन आदि उपस्थित रहे।