दुर्ग

 ट्रक-मेटाडोर भिड़ंत, दोनों गाडिय़ां क्षतिग्रस्त
11-Dec-2022 12:58 PM
 ट्रक-मेटाडोर भिड़ंत, दोनों गाडिय़ां क्षतिग्रस्त

के्रन से हटवाया, दोनों ड्राइवर भर्ती
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 11 दिसंबर।
सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे क्रमांक 53 नेहरू नगर चौक पर एक ट्रक एवं मेटाडोर के मध्य आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों ही वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर दोनों ही वाहनों के घायल चालकों को अस्पताल पहुंचाया है।

सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि शनिवार की रात 10.30 बजे के लगभग नेहरू नगर चौक पर एक ट्रक एवं स्वराज माजदा वाहन के मध्य आमने सामने की सीधी भिड़ंत हो गई। इस घटना में दोनों ही वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिन्हें क्रेन की मदद से हटाकर रास्ता क्लियर किया गया। दोनों ही घायल ड्राइवरों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। ड्राइवरों को साधारण चोटें आई हैं।


अन्य पोस्ट