दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 9 दिसंबर। आर्बिट इलेक्ट्रोमेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर के छोटे भाई को कंपनियों से मुनाफ ा दिलाने के नाम पर तीन आरोपियों ने 3 करोड़ 33 लाख 24 हजार रुपये की धोखाधड़ी की। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने आरोपी मणिकांत, सुषमा व आनंद के खिलाफ धारा 120 बी, 406, 409, 420 व 34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस के मुताबिक आर्बिट इलेक्ट्रोमेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर सुनील राज दयाल का छोटा भाई प्रार्थी प्रवीण राय वर्तमान में कंपनी की देखभाल कर जिम्मेदारी संभाल रहा है। कंपनी से जुडक़र व्यवसाय करने के लिए आरोपी मणिकांत, सुषमा, आनंद तीनों वर्ष 2019 में प्रार्थी के घर आर्य नगर दुर्ग में आए और स्क्रैप व्यवसाय से जुड़ी बातचीत कर कुछ कंपनियों का नाम बताया और मुनाफ ा में 0.5 प्रतिशत लेने हेतु नियम शर्तों को तय किया। 8 दिसंबर 2019 से 25 जनवरी 2022 तक मणिकांत, आनंद एवं सुषमा के आश्वासन पर व्यवसाय चलता रहा। कोरोना काल के समय प्रार्थी माल नहीं भेज पाया था। इस पर तीनों के द्वारा बताई गई बिहार की कंपनियों का बकाया पैसा प्रार्थी जब वापस करने लगा तब आरोपीगण मणिकांत, आनंद व सुषमा ने कहा कि हमारे वजह से इन कंपनियों के मालिक से आपका व्यवसाय जुड़ा हुआ है रकम हमें भेज दो हम कंपनी को वापस कर देंगे। इन पर विश्वास करते हुए उन्हें रकम बैंक तथा नगद के रूप में प्रार्थी ने भेज दी। राखी ने कुल 3, 29,24,000 रुपए आरोपियों को दिए ताकि वे कंपनियों को वापस कर सके, लेकिन तीनों आरोपियों ने रकम स्वयं रख लिए और धोखाधड़ी करते हुए ना तो उक्त रकम को अन्य कंपनियों को वापस किया और न हीं प्रार्थी को रकम लौटाई । पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।