दुर्ग
उमरपोटी स्कूल में 38 छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
09-Dec-2022 4:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 9 दिसंबर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरपोटी में सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत कक्षा नवमीं की 38 छात्राओं को सायकल का वितरण किया गय ।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शाला विकास समिति के अध्यक्ष दिवाकर गायकवाड़ , जिला दुर्ग की जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़ , प्रथम नागरिक उमरपोटी के सरपंच टिकेंद्र ठाकुर, उपसरपंच महेश प्रसाद कौशिक , प्राथमिक शाला विकास समिति के अध्यक्ष डिलेश्वर टंडन, खेमन देवांगन गणमान्य नागरिक, शाला विकास समिति के सदस्य एवं पंच उपस्थित रहे।
शाला की प्राचार्या कीर्ति प्रधान व अतिथियों के हाथों से छात्राओं को साइकिल की चाबी प्रदान की और उन्हें शाला नियमित रूप से आने के लिए प्रोत्साहित किया । नई साइकिल पाकर छात्राओं में अत्यधिक हर्ष का माहौल व्याप्त था ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे