दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 8 दिसम्बर। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सडक़ों के किनारे से कंडम, कबाड़ तथा बेतरतीब खड़े वाहनों को हटाने का निगम ने अभियान चलाया। इसकी शुरुआत राजेन्द्र पार्क चौक से सडक़ किनारे से की गई तथा पॉलिटेक्निक कॉलेज के समाने से वाहनों को हटाने की कारर्वाई प्रारंभ हुई।
इस दौरान बेतरतीब खड़े वाहनों तथा काफी लंबे समय से खड़े करने वाले वाहनों पर चालानी कार्रवाई भी की गई। कार्रवाई जुर्माना विभिन्न वाहन मालिकों पर लगाया गया। उल्लेखनीय है कि निगम प्रशिक्षु आयुक्त आईएएस लक्ष्मण तिवारी ने सडक़ो के किनारे से ऐसे वाहनों को हटाने के लिए सहायक अभियंता आरके पलिया, अतिक्रमण प्रभारी शिव शर्मा व सहायक राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता को अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसी तारत य में वाहनों को हटाने की कार्रवाई की गई।
इस दौरान दुपहिया वाहनों को भी हटाने का काम किया गया। शिवनाथ नदी रोड से पॉलिटेक्निक कॉलेज तक के दोनों किनारे से वाहनों को हटाने का अभियान चलाया गया। अभियान में नगर निगम टीम ने मौके पर मौजूद रहकर कार्रवाई की। वाहनों को नहीं हटाने वालों पर आज कार्रवाई हुई है। कंडम एवं बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण यातायात प्रभावित होता है, कई दफा ऐसे वाहन दुर्घटना के कारण भी बनते हैं। साथ ही आवाजाही करने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन सभी कारणों से ऐसे वाहनों को हटाने का अभियान चलाना आवश्यक हो गया था। छोटे-बड़े लगभग 29 वाहनों को सडक़ किनारे से खाली कराया गया। आगे भी यह सडक़ किनारे से कबाड़ गाडिय़ों को हटाने का अभियान जारी रहेगा। कार्रवार्ई के मौके पर अतिक्रमण प्रभारी शिव शर्मा, सहायक राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, मनोहर गोस्वामी, चतुर, बदरू सहित टीम मौजूद रहे।