दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 6 दिसंबर। शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांसद आदर्श ग्राम मचांदुर में 5 दिसम्बर को साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मचांदुर में कक्षा-9 वीं की 55 छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरपंच दिलीप साहू, उपसरपंच गजेन्द्र कुमार साहू, प्रभारी प्राचार्य बीएन चौधरी, गौठान अध्यक्ष कृष्णा साहू, निरंजन सिंह राजपूत, आदित्य सिंह राजपूत, पंच प्रवीण कुमार यदु, अमरीश साहू, सीताराम यादव, बाबूलाल देवांगन, पीके रात्रे, ओपी ठाकुर, एस के सिंह, काकोली चौधरी, संगीता भुवर्य, ज्योति पाण्डेय, कल्पना खोबरागड़े, पूजा नायक, भूमिका साहू, मधुमिता रथ, करुणा सिंह परिहार, भारती, महेंद्र साहू, भेषमणि साहू, राहुल यदु, रवि, अजय, नवीन, तरुण साहू सहित अन्य नागरिकों और छात्र- छात्रा समेत उनके अभिभावक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्राएं साइकिल मिलने से काफी खुश नजर आ रही थी।