दुर्ग

महकाखुर्द प्रिज्म संस्थान में एड्स जागरूकता दिवस मनाया
06-Dec-2022 3:45 PM
महकाखुर्द प्रिज्म संस्थान में एड्स जागरूकता दिवस मनाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 6 दिसंबर
। पाटन ब्लॉक के महकाखुर्द में  संचालित प्रिज्म स्कूल ऑफ एजुकेशन द्वारा एड्स जागरूकता दिवस मनाया गया, जिसके तहत  बीएड  सेमेस्टर - 1, 3 और ग्रेजुएशन के विद्यार्थियों ने कविता व भाषण  द्वारा जागरूकता बढ़ाई। 

साथ ही प्रिज्म प्रांगण में समस्त शिक्षक, शिक्षिका और विद्यार्थी ने रेड क्रॉस मानव आकृति का निर्माण किया। तीन दिसम्बर को महिला जागरूकता कार्यक्रम के तृतीय श्रेणी में इंदु कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं को फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित नारी शक्ति पर आधारित मदर इंडिया दिखाई गई, जिसमें महिलाओं ने रुचि दिखाई। 

कार्यक्रम की इस कड़ी में महकाखुर्द की किशोरियों द्वारा लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति के साथ ही ग्रामीण महिलाओं ने चावल आटा से स्वादिष्ट बड़ा बनाना सिखाया। स्वल्पाहार के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया।

 


अन्य पोस्ट