दुर्ग

बैंक अध्यक्ष राजेन्द्र साहू ने किया शाखा ननकट्ठी का निरीक्षण
05-Dec-2022 3:35 PM
बैंक अध्यक्ष राजेन्द्र साहू ने किया शाखा ननकट्ठी का निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 5 दिसंबर। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. दुर्ग के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू ने 3 दिसंबर को  दुर्ग जिले के बैंक शाखा ननक_ी का आकस्मिक निरीक्षण किया एवं बैंकिंग लेन.देन संबंधित जानकारी ली। 
शाखा के अमानत एवं ऋणों की समीक्षा करते हुए ऋण वितरण में वृद्धि करने, अमानत के संबंध में खातेदारों की सं या बढ़ाने तथा कृषि ऋण के अलावा गैर कृषि ऋणों का अधिक से अधिक वितरण करने बीएल मधुकर शाखा प्रबंधक को निर्देशित किया। शाखा निरीक्षण के दौरान अमानतदारों एवं कृषकों से उपलब्ध सुविधाए बैंकिंग व्यवहार तथा छग शासन की योजनाओं के संबंध में जानकारी ली। बैंक के मुखिया को अपने समक्ष पाकर वे सभी खुशी जाहिर करते हुए धान खरीदी भुगतान प्रक्रिया तथा गोधन न्याय योजनाए राजीव गांधी किसान न्याय योजनाओं के लिए छग सरकार की जनकल्याण कार्यो की सराहना की। किसानों द्वारा ननकटठी शाखा की बैकिंग सुविधाओं से संतुष्टि व्यक्त की गई ।


अन्य पोस्ट