दुर्ग
डॉ. राजेंद्र को प्रदेश साहू संघ महासचिव की जिम्मेदारी
26-Nov-2022 8:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कुम्हारी, 26 नवंबर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महंत लीलाधर दास द्वारा प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल साहू के मार्गदर्शन में प्रदेश के कलाकारों का मनोनयन किया गया। जिसमें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी डॉ. राजेंद्र साहू को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी गई साहू जो एक अच्छे रामायण मंच के उद्घोषक हैं ने दूरदर्शन रायपुर डीडी किसान दिल्ली कृषि दर्शन कार्यक्रम के प्रस्तोता राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के साथ मंच साझा किया है। क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष टहल साहू प्रदेश महामंत्री लखन साहू, चंद्रिका साहू, सनत बंटी साहू, चंद्रिका साहू, वरिष्ठ कलाकार महादेव हिरवानी, नंदकुमार साहू, राकेश साहू, भगवती साहू, लोक गायिका खिलेश्वरी साहू आदि उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे