दुर्ग

दुर्ग पुलिस ने बिलासपुर में महादेव ऐप पर सट्टा करवा रहे 5 को किया गिरफ्तार
22-Nov-2022 6:24 PM
 दुर्ग पुलिस ने बिलासपुर में महादेव ऐप पर सट्टा करवा रहे 5 को किया गिरफ्तार

भिलाई नगर, 22 नवंबर। दुर्ग जिला पुलिस ने बिलासपुर में सोमवार की रात महादेव ऐप पर आनलाईन सट्टा करवा रहे 5 लोगों की ब्रांच को ध्वस्त कर दिया है। पकड़े गए सभी आरोपियों से 3 लैपटॉप और 5 मोबाईल जब्त किया गया है। आरोपियों में एक 17 वर्ष का नाबालिग भी शामिल है, जो पिछले कुछ समय से महादेव बुक पैनलिस्ट के यहां इस काम को ज्वाईन किया था।

दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि इस पैनल को पिछले कुछ दिनों से ट्रेस करने विशेष टीम लगाई गई थे। आरोपी छत्तीसगढ़ के भिलाई दुर्ग, रायपुर में हर दिन जगह बदल बेटिंग आपरेट कर रहे थे। इनके मोबाईल लोकेशन के आधार पर टीम लगातार पीछा करती रही और आज रात बिलासपुर की ब्रांच में रंगेहाथ बेटिंग आपरेशन के दौरान सभी को टीम ने धरदबोचा। सभी आरोपियों को लेकर टीम रात में ही भिलाई के लिए रवाना हो गई है।

पकड़े गए आरोपियों में रोहित सिंह (18 साल) निवासी खुर्सीपार भिलाई बालाजी नगर, हिमांशु कौशल  (18 साल) कैंप 2 भिलाई, मंजिल नेगी (24 साल) निवासी वेस्ट बंगाल, ऋषभ ठाकुर (20 साल) निवासी नेहरू नगर मॉडल टाउन भिलाई और एक 17 वर्ष का भिलाई निवासी युवक शामिल है।

इस ब्रांच का पैनल संचालक कौन है यह भिलाई लाकर पूछताछ में पता लगेगा क्योंकि पकड़े गए सभी आरोपी खुद को किसी के अंडर में सैलरी बेस पर काम करने वाला बता रहे हैं।


अन्य पोस्ट