दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अभनपुर, 22 नवंबर। नया रायपुर के केन्द्री में स्तिथ भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बी आई टी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा 200 से अधिक की संख्या के साथ। प्रदर्शन कर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया।
अभाविप के प्रदेश तकनीकी प्रमुख आयुष दीवान ने बताया कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों को अनावश्यक, अनर्गल नियम बनाकर सिटी में बैठने नहीं दीया जा रहा था साथ ही महाविद्यालय के द्वारा विद्यार्थियों को 5 रूपए प्रति दिन के हिसाब से लेट फीस लगाकर जल्द से जल्द फीस का भुगतान करने के लिए मानसिक रूप से प्रताडि़त किया जा रहा था।
ट्रेनिंग प्लेसमेंट के नाम पर विद्यार्थियों से 1500 प्रति सेमेस्टर लिए जाने के बावजूद महाविद्यालय में प्लेसमेंट नहीं आ रहा हैं, विद्यार्थियों से ब्लेजर एवं आईडी कार्ड का पैसा लेने के 3 वर्ष उपरांत भी विद्यार्थियों ना ही ब्लेजर मिला हैं और ना ही आई डी कार्ड विद्यार्थी परिषद ने इन्ही विषयों को लेकर महाविद्यालय में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा हैं।
साथ ही मांग की है कि प्रारंभ होने वाली सीटी में सभी विद्यार्थियों को बैठने की अनुमति दी जाए, अन्यथा विद्यार्थी परिषद वृहद छात्र आंदोलन हेतु बाध्य होगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश तकनीकी प्रमुख आयुष दीवान, महानगर तकनीकी प्रमुख महेश तिवारी, सह तकनीकी प्रमुख मनीष साहू, महानगर सह मंत्री अखिल साहू, अक्षत गोस्वामी, चारु भद्रा आदि कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
इस संबंध में प्राचार्य डॉ आर .के .मिश्रा का कहना हंै कि विद्यार्थी पांच रुपए का फाइन फीस को लेकर ज्ञापन सौंपा है एफ.आर.सी.ने हमको लिखा हुआ है आपको ड्यू डेट के बाद पांच रुपए फाइन लगा सकते हैं।