दुर्ग

दुर्ग विश्वविद्यालय में ‘हमर छत्तीसगढ़’ पर चल रहे सर्टिफि केट पाठ्यक्रम
22-Nov-2022 3:51 PM
दुर्ग विश्वविद्यालय में ‘हमर छत्तीसगढ़’ पर चल रहे सर्टिफि केट पाठ्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 22 नवंबर। 
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग में छत्तीसगढ़ स्थापना माह अवसर पर चल रहे एक माह अवधि के ‘हमर छत्तीसगढ़’ विषय पर सर्टिफि केट पाठ्यक्रम के अंतर्गत अनेक विषय विशेषज्ञों के ऑनलाइन आमंत्रित व्याख्यान आयोजित किए गए।
 यह जानकारी देते हुए सर्टिफि केट कोर्स की समन्वयक डॉ. प्रीता लाल ने बताया कि इन विषय विषेषज्ञों में विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. प्रशंात श्रीवास्तव, शासकीय डी.बी. गल्र्स कॉलेज रायपुर की प्राध्यापक डॉ. उषाकिरण अग्रवाल, छत्तीसगढ़ सिनेमा कलाकार पद्मश्री अनुज शर्मा, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र दुर्ग की प्रबंधक साहू, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के सचिव डॉ. अनिल भतपहरी, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के शारीरिक शिक्षा विभाग रायपुर के प्राध्यापक डॉ. चन्द्रकांत आगासे शामिल थे।

सभी ऑनलाईन व्याख्यान के दौरान प्रतिभागियों की सक्रियता सराहनीय रही। लगभग 156 प्रतिभागियों ने इन व्याख्यानों के दौरान प्रश्न पूछ कर अपनी जिज्ञासा को शांत किया।
डॉ. लाल ने बताया कि प्रतिभागियों मेंं सत्तर वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागीगण, 6 महाविद्यालयों के प्राचार्य, प्राध्यापक, गृहणियां, शोधार्थी एवं नियमित छात्र-छात्राएँ शामिल हैं।
अपने व्याख्यान के दौरान छत्तीसगढ़ी फि ल्मों के अभिनेता पद्मश्री अनुज शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ी फि ल्मों ने छत्तीसगढ़ी भाषा को एकीकृत किया हंै, जनमानस में स्वाभिमान की भावना जागृत की है, रोजगार का सृजन किया है।
छत्तीसगढ़ी फि ल्में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोक शैली को प्रस्तुत करने का सषक्त माध्यम हंै। अनुज शर्मा ने छत्तीसगढ़ में फि ल्म प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना को अति आवश्यक बताया।
छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा पर अपने विचार व्यक्त करते हुए डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि छत्तीसगढ़ में 29 प्रकार के खनिज मिलते हैं, तथा खनिज उत्पादन की दृष्टि से देश में छत्तीसगढ़ का तीसरा स्थान है।
डॉ. उषाकिरण अग्रवाल ने पॉवर पॉइंट प्रस्तुतिकरण एवं वीडियो प्रदर्षन के माध्यम से छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्रत एवं त्यौहार तथा लोकनृत्यों की रोचक जानकारी दी।
डॉ. अनिल भतपहरी ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपराएं तथा जीवन शैली पर अपनी प्रस्तुति छत्तीसगढ़ी भाषा में कविता गाकर दी। डॉ. उषाकिरण अग्रवाल एवं डॉ. अनिल भतपहरी द्वारा गाए गए छत्तीसगढ़ी गीतों की सभी प्रतिभागियों ने सराहना की।
छत्तीसगढ़ में खेलकूद एवं छत्तीसगढ़ी ओलम्पियार्ड पर रोचक जानकारी देते हुए डॉ. चन्द्रकांत आगासे ने दैनिक जीवन में खेल के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
जिला उद्योग केन्द्र की प्रबंधक साहू ने छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति एवं शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रतिभागियों को दी।
समस्त व्याख्यानों का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन विष्वविद्यालय की कोर्स समन्वयक डॉ. प्रीता लाल ने किया।
 


अन्य पोस्ट