दुर्ग

प्रियंका की हत्या का मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग
22-Nov-2022 3:48 PM
प्रियंका की हत्या का मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग

गृह मंत्री से मिला क्षत्रिय कल्याण सभा का प्रतिनिधि मंडल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 22 नवंबर।
क्षत्रिय कल्याण सभा भिलाई  का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष अजीत सिंह के नेतृत्व में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू से मुलाकात कर बिलासपुर में हुई प्रियंका सिंह की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस जाँच में हो रही ढिलाई की आशंका को देखते हुए एक ज्ञापन सौंपा है।

गृह मंत्री से क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधि मंडल ने निवेदन किया कि इस जघन्य हत्या के मामले को फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में चलवा कर प्रियंका को जल्द से जल्द न्याय दिलवाया जाए। क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधि मंडल के समक्ष ही गृह मंत्री ने बिलासपुर पुलिस अधीक्षक को फ़ोन कर इस मामले की विवेचना व जाँच में किसी भी प्रकार की कोई चूक न करने की सख्त हिदायत दी तथा व्हाट्सप के माध्यम से जाँच में हो रही चूक के कुछ बिंदु पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को प्रेषित किया।
गृह मंत्री ने क्षत्रिय समाज को इस मामले की निष्पक्ष जाँच व कार्यवाही का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधि मंडल ने दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम भी ज्ञापन भेजा है।

प्रतिनिधि मंडल में पीडि़ता के परिवार से सुरेश सिंह, कमलेश सिंह, राकेश सिंह, उपाध्यक्ष राजेश सिंह, मंत्री शैलेन्द्र सिंह, अरविन्द सिंह, उदय सिंह, माधव सिंह, सुरेश चंद, अरुण सिंह, संजय  सिंह राठौर, संतोष सिंह, अशोक सिंह, हर्षवर्धन सिंह, रमा शंकर सिंह, पुरोषत्तम  सिंह, सतीश सिंह, धनंजय, रामनारायण, अतेंद्र, अजय उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट