दुर्ग

कुछ हम झुकें, कुछ तुम झुको, बात बन जाएगी संत ललित प्रभु
21-Nov-2022 4:06 PM
कुछ हम झुकें, कुछ तुम झुको, बात बन जाएगी संत ललित प्रभु

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 21 नवंबर।
पहले मकान छोटे होते थे पर दिल लोगों का बड़ा होता था आज मकान भले ही बड़े हो गए हैं लेकिन दिल अब छोटा रह गया हंै टूटते हुए रिश्तो में मिठास कैसे घोले कि रिश्ता स्वर्ग से सुंदर बन जाए जिस घर में माता पिता का सम्मान होता हंै। वह घर हमेशा स्वर्ग से सुंदर होता हंै जिनको जिंदगी जीनी आती हंै वह परिवार को स्वर्ग बना लेते हैं स्वर्ग को पाने के लिए मरने की आवश्यकता नहीं होती हंै अच्छे पुरुषार्थ और सत्कर्म से परिवारिक एकता को साथ में लेकर चलने से परिवार स्वर्ग से सुंदर हो जाता हंै। जब लोगों के मन छोटे होते हैं संकीर्ण मानसिकता के होते हैं तभी एक घर से दूसरे घर का निर्माण होता हंै घर का छोटा होना तो अलग होने का एक बहाना हंै हम एक नजर डालें तो पता चलेगा भाई-भाई को लूटने वाला कहानी के रूप में महाभारत हमारे सामने हंै।

भाई-भाई के बीच में प्यार लुटाने वाले की कहानी रामायण के रूप में याद करते हैं सिर्फ मन को बड़ा रखने से ही घर एक मंदिर बन जाता हंै उक्त उद्गार संबोधी समवशरण में धर्म सभा को संबोधित करते हुए महा उपाध्याय संत ललित प्रभु महाराज ने व्यक्त की।  बांदा तालाब स्थित संबोधी समवशरण में दिव्य सत्संग प्रवचन माला का दूसरा दिन था। श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ के बैनर तले आयोजित दिव्य सत्संग सभा को रतन मुनि महाराज के सेवा भावी शिष्य आदित्य मुनि ने कहा चिंता करने के लिए ढेर मौके हैं चिंतन के लिए समय निकालिए आपका जीवन समर जाएगा जीवन जीने की कला को अपनाएं और अपना जीवन सफल बनाएं।

शांतिपुरी महाराज ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा जीवन में दुआ कभी साथ नहीं छोड़ती और बद्दुआ कभी पीछा नहीं छोड़ती दुआ की दौलत का संग्रह जीवन पर्यंत करते रहे ऐसे पुरुषार्थ से ऐसे परोपकार से जीवन को सफल बनाया जा सकता हंै दिव्य सत्संग सभा के पाठ पर साध्वी लयस्मिता महाराज अपने साध्वी समुदाय के साथ विराजमान थी।

संत ललित प्रभु ने कहा जुड़े हुए को तोडऩे वाला कभी संत हो नहीं सकता टूटे हुए संघ को समाज को राष्ट्र्र को जोडऩे वाला व्यक्ति ही सही मायने में संत हैं। पैसे कमा लेने से ही व्यक्ति बड़ा नहीं होता मन बड़ा होना चाहिए जीवन में सबसे बड़ा आदमी वह हंै जिसके घर पर देव तुल्य मां बाप विराजमान हंै सभी अपने जीवन में इस बात का पूर्ण करें प्रण करें प्रतिदिन सुबह उठकर माता पिता को दंडवत मस्तक झुका कर प्रणाम करने की आदत डालें।
भले ही मोबाइल 4 जी नेटवर्क का चला रहे हो पर यह नेटवर्क कभी भी फेल हो सकता हैं। प्रभु गुरु माता पिता देव गुरु धर्म का का नेटवर्क जीवन पर्यंत बना रहता हंै यह नेटवर्क हर सुख दुख में आपके साथ आपके पास हमेशा खड़ा रहता हंै।
हमेशा अपनी कमाई का कम से कम 1प्रतिशत हिस्सा धर्म कार्यों में माता पिता की सेवा में लगाना चाहिए या माता-पिता जहां कहें वहां उस राशि का सदुपयोग करना चाहिए जिससे देव गुरु धर्म की कृपा आप पर हमेशा बरसती रहेगी।
संत प्रवर ने कहा किसी ने मुझसे पूछा कि जिन लोगों के घर में मां-बाप का स्वर्गवास वृद्धाश्रम में होता हंै, उन्हें सूतक कितने दिनों का लगता हंै। मैंने कहा- जिस दिन से उनके मां-बाप वृद्धाश्रम गए उसी दिन से उन्हें आजीवन सूतक लग जाता हंै, क्योंकि उन्होंने मां-बाप को अपने हाथों से रोटी नहीं खिलाई। बूढ़े लोगों की उम्र कितनी होगी यह उुपर वाला तय नहीं करता, यह घर के लोग तय किया करते हैं।
जिस घर में बूढ़े मां-बाप को उनके हाल पर छोड़ दिया जाता हंै, उसी का नाम नर्क हंै और जिस घर में बूढ़े मां-बाप को पलकों पर बैठाया जाता हंै, उसी का नाम स्वर्ग हैं। सप्ताह में सात वार होते हैं
जिस घर में प्रेम वहां हर दिन ईद, दिवाली और होली-
संत ने कहा कि साल में एक बार होली-दिवाली, ईद आती हैं, पर जिस घर में सुबह उठकर भाई-भाई आपस में गले मिलते हैं उस घर में साल के 365 दिन ईद होती हंै। जहां देवरानियों-जेठानियां एक थाली में भोजन करती हैं, उस घर में साल में 365 दिन होली होती हंै।
जिस घर में बहुएं रात को अपने बेडरूम में जाने से पहले अपनी दादी के पांव और कमर दबाने जाया करती हैं, वहां दिवाली साल में एक दिन नहीं होती साल के 365 दिया हुआ करती हैं। भगवान करे, ये ईद, दिवाली, होली जैसे पर्व हमारे घरों में हमेशा मनते रहें। अपने घरों में एक चीज की दौलत हमेशा बढ़ाओ और वह है प्रेम की दौलत मां-बाप उपहार में आए हुए चलते-फिरते भगवान संतप्रवर ने कहा कि किस्मत वाले होते हैं जिनके घर में बड़े-बुजुर्गों का साया होता हंै। बूढ़ा पेड़ फल तो नहीं देता, छाया जरूर देता हंै। वे किस्मत वाले होते हैं, जिनके घरों में बुजुर्गों की छाया होती हंै।

यह सही हंै कि परिवार में पत्नी भगवान दिया हुआ उपहार हंै, उसको खूब प्रेम दीजिए पर मां-बाप उपहार में आए हुए भगवान हैं, उनकी खूब सेवा कीजिए। अगर संत कभी झूठ नहीं बोलते तो मैं यही कहूंगा कि वे किस्मत वाले होते हैं जिनके घर में मां-बाप के रूप में जीते-जागते भगवान हैं। कि मैं बड़े-बुजुर्गों पानी पिलाने वाले को हम थैंक्यू कहा करते हैं पर जिन्होंने हमें जिंदगी दी, उन्हें कितनी बार थैंक्यू कहते हैं। यदि उन्होंने आपको भगवान-भरोसे छोड़ दिया होता तो आप यहां नहीं किसी अनाथालय या यतीमखाने में होते।

सोमवार को सुबह 6.15 संबोधि ध्यान योग क्लास का आयोजन होगा और सुबह 9 बजे न्यू बांदा तालाब में राष्ट्र्रसंतों के अंतिम प्रवचन सत्संग होंगे। इस अवसर पर जीवन में सुख शांति समृद्धि बढ़ाने के लिए महा मांगलिक प्रदान की जाएगी।
संत ललित प्रभु महाराज दोपहर को पारस तीर्थ नगपुरा मंदिर दर्शन के लिए रवाना हुए  पुन: उनका संबोधी समवशरण बांधा तालाब दुर्ग में अंतिम प्रवचन होगा दोपहर बाद राजनांदगांव के लिए विहार होगा।
 


अन्य पोस्ट