दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 21 नवंबर। न्यू बस स्टैंड सायकल पार्किंग स्थल स्थित हनुमान मंदिर में सर्व कल्याण की मनोकामना को लेकर शनिवार को हनुमानजी की विशेष पूजा-अर्चना व महाआरती की गई।
इस अवसर पर महिला भजन मंडली कसारीडीह द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। जिसके धुन में नाच गाकर श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था व श्रद्धा प्रकट की। महाआरती में विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, एल्डरमैन रत्ना नारमदेव एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने शामिल होकर शहरवासियों के सुख-समृद्धि के लिए कामना की। महाआरती उपरांत श्रद्धालुओं को महाप्रसादी का वितरण किया गया। यह आयोजन मंदिर समिति के प्रमुख दिलेश्वर दडसेना बग्गा के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कुणाल तिवारी, मंदिर के पंडित लाला महाराज, सबीन कुमार चौवडे, ऋषि यादव, महेश यादव, अजय शर्मा, राकेश तिवारी, गुरदीप सिंह भाटिया, धनेन्द्र सिंह चंदेल, संजय डहरवाल के अलावा बड़ी सं या में महिला व पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए।