दुर्ग
दुर्ग, 20 नवंबर। टुल्लू पंप का कनेक्शन देने के लिए विद्युत विभाग द्वारा रखे गए तार की चोरी करने वाले दो आरोपियों को कोर्ट ने सजा दी है। विशेष न्यायाधीश विद्युत नियामक दुर्ग संजीव कुमार टामक की कोर्ट ने आरोपी संदीप अग्रवाल तथा सूर्य प्रकाश उर्फ सूर्या को भारतीय विद्युत अधिनियम की धारा 136 के तरह 1.1 वर्ष के कठोर कारावास,10-10 हजार रुपये अर्थदंड तथा अर्थदंड न दे पाने पर 1-1 माह के अतिरिक्त कठोर कारावास की सजा दी है। वही विद्युत कंपनी को हुई 22,400 की क्षति को भी अभियुक्त गण बराबर-बराबर राशि अदा करने का आदेश दिया है। अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष अपर लोक अभियोजक छन्नू लाल साहू ने पैरवी की थी। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित जामगांव टी के सहायक यंत्री माखनलाल सिन्हा ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम अमलीडीह में टुन्नुलाल के खेत में विद्युत पंप कनेक्शन का कार्य किया जा रहा था। कार्यस्थल से 7 जनवरी 2019 की रात को 1339 मीटर एलुमिनियम तार जिसकी कीमत22400 रुपये थीए की अज्ञात चोर ने चोरी कर ली। जांच के बाद पुलिस ने ग्राम भाठागांव टिकरापारा रायपुर निवासी आरोपी संदीप अग्रवाल तथा ग्राम कोरासी थाना खरोरा रायपुर निवासी आरोपी सूर्य प्रकाश उर्फ सूर्या को गिर तार किया था।