दुर्ग

नगर पंचायत की पोल खोलने भाजपा का नौ दिनी अभियान
20-Nov-2022 3:58 PM
नगर पंचायत की पोल खोलने भाजपा का नौ दिनी अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
 कुरुद,  20 नवंबर।
कांग्रेस शासित नगर पंचायत कुरूद के फैसलों पर सवाल उठा विपक्ष पिछले नौ दिनों तक सडक़ से लेकर डोर टू डोर की लड़ाई लड़ती रही। एक पुराने चबूतरे को तोड़ वहां शापिंग काम्प्लेक्स बनवाने के विधिसम्मत फैसले पर भाजपाईयों ने इतना बवाल मचाया कि सत्ताधारी कांग्रेसी बचाव की मुद्रा में आ गए।

ज्ञात हो कि डीएम के फैसले के बाद नगर पंचायत प्रशासन ने नया बाजार स्थित एक पुराने चबूतरे को तोड़ वहां दुकान बनाने काम शुरू किया था। लेकिन फुटकर व्यवसायी के हितों को अनदेखा करने का हवाला देकर भाजपाईयों ने धरना प्रदर्शन, पुतला दहन से लेकर कुरुद बंद तक कराया। भाजपा के एक मात्र निर्वाचित पार्षद द्वारा शुरू की गई इस लड़ाई  में साथ देने भाजपा संगठन भी कूद गया। जिसके बाद इस मामूली मुद्दे पर जमकर राजनीति होने लगी। 

सोशल मीडिया में रोज़ कांग्रेस की लानत मलानत करने वाले भाजपाई पिछले नौ दिनों तक नगर के सभी वार्डों में हर घर जा जनसंपर्क कर तीन वर्षीय तपन सरकार का कथित कच्चा चि_ा खोल भाजपा और कांग्रेस का अंतर समझाते रहे। जबकि इस मुद्दे पर कांग्रेस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के सिवाय कुछ भी नहीं किया।  

नगर पंचायत के फैसले के विरोध में किए गए आंदोलन का समापन शनिवार को करने के बाद नेता प्रतिपक्ष भानु चंद्राकर ने बताया कि पूरे नौ दिन नगर में जनजागरण अभियान चला। नपं अध्यक्ष में भ्रष्टाचार के बारे में लोगों को बताया गया। 

विधायक प्रतिनिधि कृष्णकांत साहू का कहना है कि सत्ता के अहंकार में कांग्रेसी जनादेश का दुरुपयोग कर मनमानी पर उतर आए हैं, गंूगे-बहरे स्थानीय प्रशासन को जगाने के लिए हमें सडक़ पर उतरना पड़ा। नगर के प्रत्येक घरों में जाकर करीब 5000 लोगों को पर्चा देकर नगर पंचायत की पोल खोलने का काम किया गया।

 


अन्य पोस्ट